युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट

महासमुंद. दुर्गा विसर्जन देखने गए एक युवक के साथ दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया

Written by: Admin

Published on: October 2, 2025

महासमुंद. दुर्गा विसर्जन देखने गए एक युवक के साथ दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को गजेंद्र राजपूत वार्ड नं. 15 नीलकंठ चौक महामाया पारा महासमुंद ने बताया कि 1अक्टूबर की रात 11.30 बजे वह महामाया पारा की ओर से आ रही दुर्गा विसर्जन को देखने गया था और शीतला रोड साई मंदिर के पास खड़ा था, उसी समय भाऊ उर्फ हिमांशु साहू एवं पप्पू उर्फ छिछ्छड साहू आए और उसे देखकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। मामले में रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूदध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

Previous

एक्सीडेंट में कार क्षतिग्रस्त, बागबाहरा थाने में जुर्म दर्ज

Next

ट्रक चालक से मारपीट कर 2 हजार रुपए की लूट, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज