लिव इन रिलेशनशिप से ब्रेकअप करने वाली लड़की को समझा रहे युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट

रायपुर. लिव इन रिलेशनशिप से ब्रेकअप कर बातचीत बंद कर चुकी लड़की को समझा रहे युवक के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Written by: Admin

Published on: June 26, 2024

रायपुर. लिव इन रिलेशनशिप से ब्रेकअप कर बातचीत बंद कर चुकी लड़की को समझा रहे युवक के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को प्रार्थी ने बताया कि मैं किराये के मकान में रहकर NEET की तैयारी कर रहा हूं। मैं और एक लड़की पिछले पांच माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। एक माह पूर्व वह लड़की हॉस्टल में शिफ्ट हो गई और पिछले 4-5 दिन से मुझसे ब्रेकअप करके बातचीत करना बंद कर दी है।

इसी बात को समझाने के लिए कि क्यों बातचीत करना बंद कर दी हो, पूछने के लिये लड़की को अपने किराये के मकान में ले गया था, हम दोनों बातचीत कर रहे थी तभी आरोपी आयुष सिंह राजपूत एवं उनका साथी अमित मेरे घर के अंदर घुसकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने कड़ा से मारपीट करने लगे। मारपीट से मेरे सिर, बांये हाथ, पीठ में चोट लगी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 452, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – जमीन विवाद, भतीजे ने की पति-पत्नी से मारपीट

Previous

जमीन विवाद, भतीजे ने की पति-पत्नी से मारपीट

Next

आज का राशिफल 27 जून 2024: इन जातकों को उच्च पद मिलेगा, मेष को शुभ समाचार, कुंभ होगा लाभ