भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette X47 Crossover, ADAS जैसे एडवांस फीचर्स से लैस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Auto News: देश की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ultraviolette ने नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 Crossover को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। अपने सेगमेंट की यह पहली बाइक है, जिसमें ADAS तकनीक दी गई है। Ultraviolette X47 Crossover के बारे में जानते हैं।

Ultraviolette X47 Crossover Features

यह इलेक्ट्रिक बाइक पहले सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसमें ADAS तकनीक (UV Hypersense) फीचर दिया गया है। इस बाइक में 150-डिग्री फ्रंट व्यू, 68-डिग्री रियर वर्टिकल और 200 मीटर की ट्रैकिंग रेंज मिलती है। इसके साथ रियर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज असिस्ट और ओवरटेक अलर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती है।

इस शानदार इलेक्ट्रिक बाइक में सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए डुअल-चैनल ABS, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 9-लेवल रीजन, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टो अलर्ट शामिल किएगए हैं। बाइक में दो स्क्रीन मिलती हैं, जिसमें से पहली राइडिंग डेटा और कनेक्टिविटी दिखाती है, वहीं दूसरी ADAS आउटपुट के लिए है।

Ultraviolette X47 Crossover Battery and Range

X47 Crossover में एयर-कूल्ड 10.7 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर से चार्ज होती है। इसमें सर्ज प्रोटेक्शन और अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएँ भी मौजूद हैं। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 40 hp की पावर जनरेट करता है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें दी गई बैटरी फुल चार्ज होने पर 323 Km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। वहीं, यह महज 8.1 सेकंड में 0 से 100 km/h तक की स्पीड पकड़ सकती है।

Ultraviolette X47 Crossover Rate

X47 Crossover इलेक्ट्रिक बाइक को 2.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह कीमत उन एक हजार ग्राहकों के लिए रखी गई है, जो पहले इसकी बुकिंग करवाते हैं। इसके बाद इसकी कीमत को बढ़ाकर 2.74 लाख रुपये कर दिया जाएगा। इस बाइक की बुकिंग इसके लॉन्च होने के साथ ही शुरू कर दी गई है और डिलीवरी 25 अक्टूबर 2025 से शुरू की जाएगी। इसे 3 वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो Laser, Airstrike और Shadow है।

X47 Crossover एक एडवेंचर टूरर बाइक जैसी लगती है। इसका हेडलाइट डिजाइन F77 से प्रेरित है, जबकि पूरा बॉडी स्ट्रक्चर कास्ट एल्युमिनियम से बनाया गया है। इसमें सिंगल-पीस सीट, विंडस्क्रीन और हाई हैंडलबार के साथ नकल गार्ड्स दिए गए हैं, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। कंपनी एक्सेसरीज के रूप में पैनियर्स, ऑक्सिलरी लाइट्स और अन्य टूरिंग गियर भी देगी। इस बाइक के फ्रंट पर USD फोर्क्स और रियर पर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।