Upcoming Cars 2025: नए साल के पहले में महीने में ऑटो मार्केट में रहेगी धूम, ये कारें मचाएंगी धमाल

Upcoming Cars in India: साल 2024 पूरा होने वाला है और साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। वहीं नए साल के मौके पर वाहन कंपनी भी अपनी गाड़ियों के साथ रेडी हैं। नए साल

Written by: Admin

Published on: December 30, 2024

Upcoming Cars in India: साल 2024 पूरा होने वाला है और साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। वहीं नए साल के मौके पर वाहन कंपनी भी अपनी गाड़ियों के साथ रेडी हैं। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 में ही कई शानदार गाड़ियों की एंट्री होगी, जिसके चलते ऑटो मार्केट में धूम रहेगी। कई ऑटोमेकर्स कारों के दाम भी बढ़ाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि जनवरी 2025 में कौन-कौन सी कारें धमाल मचाने वाली हैं।

Maruti First Electric Car Vitara

देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara का बेहद ही लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसे ईवी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च किए जाने की संभावना है। Maruti e Vitara के स्टैंडर्ड वर्जन में सिंगल फ्रंट मोटर लगाई गई है, जिसमें 49 kWh का बैटरी पैक, इसके मोटर से 142 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार 61 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ भी आ सकती है। मारुति की ये कार 20 से 25 लाख रुपये की रेंज में लाई जा सकती है।

महिंद्रा की नई बोलेरो (Mahindra New Bolero)

महिंद्रा नई बोलेरो (Mahindra New Bolero) के साथ नए साल का स्वागत कर सकती है। इस गाड़ी के 23 जनवरी 2025 को लॉन्च होने की संभावना है। महिंद्रा की ये कार 9 से 12 लाख रुपये की रेंज में आने की उम्मीद है। फिलहाल भारतीय बाजार में मौजूद बोलेरो की एक्स-शोरूम प्राइस 9.79 लाख से शुरू होकर 10.91 लाख रुपये के बीच है। इस 7-सीटर कार में प्रीमियम केबिन स्पेस दिया गया है। गाड़ी में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं।

mahindra bolero

टाटा सिएरा (Tata Sierra)

टाटा सिएरा के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में 4*4 मॉडल मिलने की संभावना है। टाटा कर्व की तरह ही इस गाड़ी का भी पहले इलेक्ट्रिक मॉडल मार्केट में आ सकता है और फिर इसके बाद सिएरा  के ICE वेरिएंट्स को मार्केट में लाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि टाटा सिएरा और हैरियर ईवी (Harrier EV), इन दोनों गाड़ियों को साथ में भारत मोबिलिटी शो में पेश किया जा सकता है।

Previous

January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए बेहतरीन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

Next

साप्ताहिक पंचांग 30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 – शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल