UPSC Recruitment 2025: लेक्चरर सहित कई पदों के लिए एप्लीकेशन विंडो एक्टिव, 2 अक्टूबर तक भर सकते हैं फार्म

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो आज से एक्टिव कर दी गई है। वे उम्मीदवार जो

Written by: Admin

Published on: September 13, 2025

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो आज से एक्टिव कर दी गई है।

वे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी के इच्छुक व योग्य हैं वे इन पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार UPSC की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 213 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

इस पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 02 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते है।

UPSC Recruitment 2025: भर्ती विवरण

  • एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट: 5 पद
  • एडिशनल लीगल एडवाइजर: 18 पद
  • असिस्टेंट गवर्नमेंट एडवोकेट: 01 पद
  • डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट: 02 पद
  • डिप्टी लीगल एडवाइजर: 12 पद
  • लेक्चरर: 15 पद
  • मेडिकल ऑफिसर: 125  पद
  • अकाउंट ऑफिसर: 32 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर: 03 पद

कितनी है आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

UPSC Recruitment 2025:  कैसे करें अप्लाई?

UPSC की ओर से इन पदों पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन विंडो आज से एक्टिव कर दी गई है। जो उम्मीदवार लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर समेत दूसरे पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एप्लीकेशन भर सकते हैं।

  • पहले वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें
  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर “UPSC Recruitment 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह से चेक कर लें।
  • अंत में भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Previous

अवैध खनिज परिवहन कर रहे 4 वाहन जब्त

Next

IB ACIO 2025 Admit Card: आईबी सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड रिलीज, 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा