Vice President Nomination: उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन ने किया नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने प्रस्तावक

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति पद (Vice President Nomination) के लिए NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बौदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित

Written by: Admin

Published on: August 20, 2025

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति पद (Vice President Nomination) के लिए NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बौदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के नेता भी मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के पहले पहले सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु. एल मुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में संसद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति पद का चुनाव

उपराष्ट्रपति (Vice President ) पद के लिए चुनाव 9 सितंबर 2025 को होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं। इस तरह के कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA संसदीय दल की बैठक के बाद सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर की थी। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक पद से इस्तीफा देने के बाद से ये पद खाली हुआ है। 21 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था।

I.N.D.I.A. ने बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें इनके बारे में?

Previous

यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप करने पर हैरान हुए R Ashwin, तीखी प्रतिक्रिया दी

Next

22 अगस्त 2025 राशिफल: किन राशियों को मिलेगी सफलता और किसके जीवन में आएगा खास मोड़?