30 हजार रुपए से कम कीमत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo V60e 5G?

Vivo V60e 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। मोबाइल कंपनी Vivo ने नई V सीरीज फोन की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन उससे पहले स्मार्टफोन के रेंडर्स, प्राइस डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन

Written by: Admin

Published on: September 17, 2025

Vivo V60e 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। मोबाइल कंपनी Vivo ने नई V सीरीज फोन की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन उससे पहले स्मार्टफोन के रेंडर्स, प्राइस डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

इस मोबाइल को लेकर लेटेस्ट लीक के अनुसार, Vivo V60e 5G MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर चलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दो कलर ऑप्शन्स में आएगा और 6,500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग ऑफर करेगा। वहीं Vivo V60e 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलने की भी संभावना है।

Vivo V60e 5G का डिजाइन कैसा होगा?

91Mobiles Hindi ने Vivo V60e 5G की भारत में कथित कीमत, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक किए हैं। वहीं तस्वीरों से पता चलता है कि ये हैंडसेट डिजाइन में Vivo V60 से काफी मिलता-जुलता है। इसमें वर्टिकली अलाइंड डुअल-कैमरा सेटअप दिख रहा है जो टॉप राइट कॉर्नर में होगा, वहीं कैमरा आइलैंड के पास LED रिंग लाइट भी होगी। रियर पैनल के बॉटम पर Vivo की ब्रांडिंग वर्टिकली लिखी हुई होगी।

Vivo V60e 5G की संभावित कीमत कितनी होगी?

Vivo V60e 5G की इंडिया में कीमत कथित तौर पर 28,999 से शुरू हो सकती है, जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। 8GB + 256GB और 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 30,999 रुपये और 31,999 रुपये हो सकती है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि ये एलीट पर्पल और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Vivo V60e 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि Vivo V60e 5G MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर चलेगा, वही चिप जो Vivo V50e में दी गई थी। इस मोबाइल में IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड हो सकता है जो डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस ऑफर करेगा। स्मार्टफोन की डिस्प्ले में Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है।

Vivo V60e 5G में 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है। ये Vivo V50e की 5,600mAh बैटरी से अपग्रेड होगा। इस अपकमिंग मोबाइल को तीन जेनरेशन तक Android अपग्रेड्स और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिल सकते हैं। इसमें NFC कनेक्टिविटी और एक IR Blaster भी शामिल होने की भी बात कही गई है।

WhatsApp Group

Previous

Love Horoscope 18 September 2025: जानिए आपके रिश्ते में क्या चल रहा है

Next

UKSSSC Recruitment 2025: असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन के लिए रहें तैयार, 1.42 लाख तक सैलरी