महासमुंद के इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बाधित, नगर पालिका ने जारी की सूचना

महासमुंद. विद्युत विभाग द्वारा दिवाली पर्व पूर्व फिल्टर प्लांट बेलसोंडा और मुढ़ेना के इंटकवेल में मेंटनेंस कार्य के चलते 28 अक्टूबर सोमवार की शाम को शहर के पांच टंकियों से होने वाले जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Written by: Admin

Published on: October 27, 2024

महासमुंद. विद्युत विभाग द्वारा दिवाली पर्व पूर्व फिल्टर प्लांट बेलसोंडा और मुढ़ेना के इंटकवेल में मेंटनेंस कार्य के चलते 28 अक्टूबर सोमवार की शाम को शहर के पांच टंकियों से होने वाले जलापूर्ति बाधित रहेगी।

नगर पालिका की ओर से जारी सूचना के अनुसार शहर के नयापारा क्षेत्र स्थित अटल आवास, अंबेडकर स्कूल, बस स्टैंड, अपना मार्केट और पिटियाझर पानी टंकी में जलभराव नहीं हो पाएगा, जिसकी वजह से उक्त पानी टंकियों से उक्त वार्डों में होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ विजय पांडेय ने इसके लिए नागरिकों से खेद व्यक्त किया।

Previous

Yamaha की नई जेनरेशन बाइक MT 07 हुई पेश, जबरदस्त फीचर्स देंगे राइडिंग का खास अनुभव

Next

दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर पिटियाझर सहित इन 20 गांवों के लिए अलर्ट जारी