मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025: नान-टीचिंग जॉब के लिए मिल रहा Golden चांस, ये है पात्रता

On: September 2, 2025
Follow Us:
WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025
---Advertisement---

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त सेकेंडरी तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में नॉन-टीचिंग स्टाफ (WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025) के 8477 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इच्छुक उम्मीदवार wbssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नान-टीचिंग भर्ती के तहत ग्रुप C और ग्रुप D दोनों प्रकार के पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप C में 2989 और ग्रुप D में 5488 पद शामिल हैं।

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 योग्यता और उम्र सीमा

ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास, ग्रुप C पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार योग्य होंगे।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट की पात्रता होगी।

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025
WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 ऐसे होगा चयन 

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रुप C पदों पर 140 रुपये देना होगा वहीं ग्रुप D पदों पर 120 रुपये शुल्क देना होगा।

इसी तरह एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ग्रुप C पदों पर शुल्क 70 रुपये और ग्रुप D पदों पर 60 रुपये है।

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती के तहत चयन के बाद ग्रुप C पदों पर उम्मीदवारों को 22,700 रुपये से 26,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

ग्रुप D पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,050 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ उन्हें अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Bihar Lab Technician Bharti 2025: युवा बेरोजगारों के लिए Good News, बिहार लैब टेक्नीशियन पदों पर आवेदन करें, ये है अंतिम तिथि

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 परीक्षा पैटर्न

नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप C परीक्षा में कुल 60 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, सामयिकी, सामान्य अंग्रेजी और अंकगणित से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

ग्रुप D परीक्षा में कुल 45 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, सामयिकी और अंकगणित से 15-15 प्रश्न शामिल होंगे।

WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

होमपेज पर Group C और D Application Link पर क्लिक करना होगा।

फिर WBSSC Teachers Recruitment लिंक खोलकर अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

उम्मीदवार आवेदन पत्र की पीडीएफ सेव कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now