साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 | Saptahik Rashifal 27 October to 2 November 2025 | Weekly Horoscope 27 October to 2 November 2025
साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
मेष साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस सप्ताह का शुरुआती भाग बेहद शुभ रहने वाला है। अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। गुरु और शुक्र के साथ होने से राजनीति में आपको बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। आप कई लोगों को अपनी बौद्धिक प्रतिभा के बल पर अपना प्रशन्सक बना सकते हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर चर्चा हो सकती है। घर में सन्त पुरुषों का आगमन हो सकता है। सन्तान की प्रगति से काफी उत्साहित रहेंगे। इस सप्ताह अनचाहे सम्बन्धों के कारण आपको परेशानियाँ हो सकती है। अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखें। युवाओं को प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। परिजनों के व्यवहार से आप थोड़े आहत हो सकते हैं। आपसी सम्बन्धों में टकराव देखने को मिल सकती है। वैवाहिक सम्बन्धों में ज्यादा वाद-विवाद ठीक नहीं है। सेहत को लेकर इस सप्ताह आप परेशान हो सकते हैं।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
रविवार को व्यवसाय में नया सीख सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशन्सा होगी। नयी तकनीक का प्रयोग करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। उच्च प्रशासनिक पद पर पदस्थ लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ने वाला है। आप नये व्यवसाय को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। घर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिये शुभ है। धार्मिक व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से आपका मनोबल बढ़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में धन की स्थिति कमजोर रहेगी। वैवाहिक सम्बन्धों में झूठ बोलने से बचें। जहाँ जितना आवश्यक है उतनी ही मात्रा में विचार रखें वरना आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। ऐसे कार्य जिसको लेकर मन में दुविधा है उसे न करें। कफ और वायु का प्रकोप बढ़ने से शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। यदि आपके परिवार में वंशानुगत रोगों की समस्या है तो रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होने की सम्भावना है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है। अपने सिद्धान्तों से बिल्कुल समझौता न करें। विदेशी भूमि में व्यापार में विस्तार की सम्भावना बन रही है। पति-पत्नी के निजी रिश्ते में परस्पर सम्मान और समर्पण भाव बढ़ेगा। कई दिनों से आपको परेशान करने वाले मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे जिसके कारण आप कई कठिन परिस्थितियों के बीच मजबूत बने रहेंगे। गुरुवार से शनिवार तक का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के व्यवहार में नजर बनाये रखें। हर स्थिति का सावधानी पूर्वक निरीक्षण करें। खानपान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक रूप से भागदौड़ करनी पड़ेगी। सर्दी और वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। निजी वाहन के रखरखाव या मेन्टीनेन्स में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। बचत किया हुआ धन खर्च हो सकता है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। छोटे भाई-बहनों की मदद करें। आप अपने परिजनों को उपहार दे सकते हैं जिससे आपके प्रति उनके मन में सम्मान बढ़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। कला और संगीत आदि ललित कलाओं में स्वयं को व्यस्त रख सकते हैं। इस सप्ताह में आप तीर्थ स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। दूसरों को नीचा दिखाने से बचें। इससे लोग आपके प्रति नकारात्मक हो सकते हैं। सहकर्मियों से सीखने का प्रयास करें। अनुभव की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। बुजुर्ग लोगों की सेहत का ध्यान रखें। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। धर्म और नैतिक मूल्यों का दिखावा न करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर अपनी विशेष छाप छोड़ेंगे। समय आपके लिये अनुकूल है। आपकी प्रवृत्ति कार्यों को समय पर पूरा करने की रहती है। इसीलिये इस सप्ताह उच्च अधिकारी आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अनुकूलता के अनुसार निर्णय लेंगे। इससे आपका काफी सारा तनाव दूर होगा। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी ख्याति बढ़ सकती है। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जो लोग आपसे नाराज रहते थे वे आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। आप किसी बात को लेकर परिजनों पर नाराज हो सकते हैं। शुभचिन्तकों की गम्भीर बातों को हल्के में न लें। कुछ लोग आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास की कमी के कारण आपके मन में अनावश्यक वहम् उत्पन्न हो सकते हैं। हृदय रोगियों को ज्यादा गुस्सा करने से बचना चाहिये। जल का सेवन पर्याप्त करें
कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिये उत्तम रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। व्यापारियों की आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। पूरा सप्ताह आपके लिये किसी अवसर से कम नहीं है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काफी समय से चली आ रही परेशानियों को लेकर राहत की खबर मिल सकती है। परिजन आपको प्रोत्साहन देंगे जिससे आपको बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। नये प्रोजेक्ट्स में आप हिस्सा ले सकते हैं।घर के बड़ों के व्यवहार के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में तय लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। यदि बहुत आवश्यक न हो तो आपको कर्ज लेने से बचना चाहिये। सहकर्मी आपकी उन्नति को लेकर कुछ ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। हालाँकि इसका कोई प्रभाव आपके काम के ऊपर नहीं पड़ेगा। अविवाहित जातकों को अपने विवाह की चिन्ता रहेगी। दूसरों को अपनी गुप्त जानकारियाँ साझा करने से बचें।
तुला साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
आपको सफलता जल्द ही मिलेगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव रहेगा। परिवार को भी आप पर्याप्त समय देंगे। विद्यार्थी आपकी पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे जातक इस सप्ताह अपने परिवार को समय दे सकते हैं। कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आयेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल है। आप कुछ विशेष आध्यात्मिक साधनाओं की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिये। उच्च रक्तचाप के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। घर के खर्चों में वृद्धि के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। जिद्दी व्यवहार के कारण प्रेम सम्बन्धों में भी समस्या होगी। आप जितना शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करेंगे उतनी जल्दी उसका समाधान आपको मिलेगा। किसी पर भी एकतरफा भरोसा बिल्कुल भी न करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। फ्रीलान्स काम कर रहे लोगों को पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है। जन कल्याण के कार्यों में आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। सम्पत्ति विवाद के मामले हल होने के योग बन रहे हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि के लिये आपको बड़ा फण्ड मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि प्रेम विवाह को लेकर इच्छुक हैं तो परिवार में चर्चा कर सकते हैं। जॉब में आपको कुछ अतिरिक्त लाभ के अवसर दिये जा सकते हैं। आपके घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। जिसके कारण आपको कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। पीठ और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिकारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों से स्वयं को दूर रखें जो आपकी ज्यादा प्रशन्सा करते हों।
यह भी पढ़ें – वक्री होकर इन राशियों को पीड़ा देंगे शनि देव, सावधान रहना होगा
धनु साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपके नये मित्र बन सकते हैं। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यकलापों के लिये यह सप्ताह बेहद अनुकूल है। अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। पुराने सम्पर्कों के माध्यम से आप काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से शुभ है। शेयर मार्केट आदि के माध्यम से आपको लाभ होगा। इस सप्ताह आपको कड़वी बातों को बोलने से बचना चाहिये। सामान्य सा झगड़ा बड़ी लड़ाई में बदल सकता है। शत्रु इस सप्ताह काफी सक्रिय रहेंगे। वे आपकी छवि को भी बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों के लिये सप्ताह शुभ नहीं है। वाहन और कुछ भी नया सामान लेने से पहले ठीक तरह से उसकी जाँच परख कर लें।
मकर साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
कारोबार में नयी साझेदारी को लेकर योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आप लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। शुक्र के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों में आपको अच्छा लाभ होगा। इन्श्योरेंस सम्बन्धी कार्यों से भी आपको धन लाभ हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के अन्ध-भक्त न बनें। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ सकता है। यात्राओं के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आप दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
आपकी आय बढ़ सकती है। लम्बे समय से घर खरीदने की योजना बनाने वाले लोगों को इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। मनोरञ्जन से जुड़े कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपकी प्रशन्सा करेंगे। अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ट्रान्सपोर्ट का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये सप्ताह काफी शुभ है। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी कर सकते हैं। कड़वी जबान का प्रयोग करने से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। अनैतिक कार्यों से पूरी तरह दूर रहें। पाचन सम्बन्धी समस्या हो सकती है। तीखे भोजन का ज्यादा प्रयोग न करें। कुछ बुद्धिजीवी प्रकृति के लोग आपके काम में गलती निकालने का प्रयास कर सके हैं। लेकिन आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिये। उनकी सलाह से आपको भविष्य में लाभ ही होगा। पिण्डलियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बिना किसी विशेष प्रयोजन के लोगों से अपनी बातें शेयर न करें। यात्रा के दौरान झगड़े हो सकते हैं।
मीन साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
उधार का हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिये। आपके सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं। इस सप्ताह आप यदि छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो सप्ताह अनुकूल है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बहुत रुचि लेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी कार्यों में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी नियमों का पालन करने में लापरवाही न करें। सप्ताह की शुरुआत में आपको सन्तान के व्यवहार पर नजर बनाये रखनी होगी। पेट में अम्लता की शिकायत हो सकती है। जिसके कारण मुँह में छाले और हल्का बुखार हो सकता है। दिखावे में आप अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। मंगलवार को अजनबी लोगों से सावधान रहें।











