HomeAstrologyक्या मिलेगा 1 जुलाई 2025 को आपकी राशि को? आज का राशिफल...

क्या मिलेगा 1 जुलाई 2025 को आपकी राशि को? आज का राशिफल पढ़ें

WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025, आज का राशिफल 1 जुलाई 2025: सोमवार का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में फायदा होगा, जबकि दूसरों को परिवार और रिश्तों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के लिए यह दिन मेहनत और समर्पण का है, वहीं वृषभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। मिथुन राशि में वर्क-लाइफ बैलेंस पर ध्यान देना आवश्यक होगा। कन्या और तुला राशि वाले खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। जानें अपने आज के राशिफल के बारे में विस्तार से और ग्रहों की स्थिति के अनुसार दिन का अधिकतम लाभ उठाएं।

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025, आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

मेष राशिफल 1 जुलाई 2025 (Aries)

आज आज मित्रगण आपकी सहायता करेंगे जिसके कारण रुके हुये कार्य बन सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेहनत व समर्पण से कार्य करें। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपकी योजनायें लाभकारी होंगी। पिता को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल 1 जुलाई 2025 (Taurus)

आज का दिन कमजोर रहेगा। आपको लोगों की सहायता मिलेगी जिसके कारण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। अहंकार के कारण सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। अचानक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में कठिनायी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशिफल 1 जुलाई 2025 (Gemini)

आज दाम्पत्य सम्बन्धों की समस्या दूर होगी। महत्वपूर्ण काम में आ रही उलझन का समाधान प्राप्त कर लेंगे। वर्क लाइफ बैलेंस कर चलें। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आय के नये विकल्प ढूँढ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क राशिफल 1 जुलाई 2025 (Cancer)

आज निर्णय लेने की क्षमताओं की परीक्षा होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोग अपने विरोधियों से चिन्तित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में लाभ होगा। शोधकार्यों से उत्तम सफलता मिल सकती है।

सिंह राशिफल 1 जुलाई 2025 (Leo)

आज पुराने ऋण को लेकर चिन्ता हो सकती है। परिवार को लेकर चिन्तित रहेंगे। झूठ बोलने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें।

कन्या राशिफल 1 जुलाई 2025 (Virgo)

आज कष्ट बढ़ सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। व्यवसाय में आप कुछ तकनीकी परिवर्तन कर सकते हैं। पेट से जुड़ी हुयी कुछ समस्या होने की आशंका है।

Sawan 2025: सावन में शिव अभिषेक की ये हैं शुभ तिथियां, महादेव की कृपा ऐसे प्राप्त करें

तुला राशिफल 1 जुलाई 2025 (Libra)

आज कुछ समस्या हो सकती है। दूसरों की सलाह के अनुसार कोई काम न करें। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर तनाव हो सकता है। भावना में बहकर कार्य न करें।

वृश्चिक राशिफल 1 जुलाई 2025 (Scorpio)

आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रेमी जन के साथ सुखद चर्चा होगी। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे।

धनु राशिफल 1 जुलाई 2025 (Sagittarius)

आज व्यापार में उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशिफल 1 जुलाई 2025 (Capricorn)

आज थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। सर्वाइकल सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात की सम्भावना है।

कुंभ राशिफल 1 जुलाई 2025 (Aquarius)

आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आज मन अशान्त हो सकता है। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिये।

मीन राशिफल 1 जुलाई 2025 (Pisces)

आज कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से पक्ष में काम होते जायेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बनायेंगे। निवेश का सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी।