चरित्र पर शंका कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद. ग्राम पुटका में एक महिला की हत्या किए जाने की मामला सामने आया है। सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने चरित्र शंका कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रिपोर्ट पर आरोपी के

Written by: Admin

Published on: February 25, 2025

महासमुंद. ग्राम पुटका में एक महिला की हत्या किए जाने की मामला सामने आया है। सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने चरित्र शंका कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शांती कुमार दास पिता अकुर दास (45 साल) निवासी पुटका अपनी पत्नी दिलेश्वरी दास पति शांती कुमार दास (40 साल) के चरित्र पर शंका करता था। 24 फरवरी की सुबह 9:20 बजे उसने अपनी पत्नी दिलेश्वरी दास के साथ विवाद कर उसके सिर पर मारकर चोट पहुंचाते हुए हत्या कर दी। मामले में प्रार्थिया तुलसी वैष्णव पति प्रेमानंद वैष्णव ग्राम पुटका ने सिंघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Previous

असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती निकली, अंतिम तिथि 15.03.2025

Next

सभी अधिकारी-कर्मचारी 10 बजे पहुंचे कार्यालय, टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश