Thursday, May 16, 2024
HomeChhattisgarhमहासमुंद जिले में महिला खेलकूद का आयोजन होगा, इन खेलों को शामिल...

महासमुंद जिले में महिला खेलकूद का आयोजन होगा, इन खेलों को शामिल किया गया

महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका/महिला खिलाडिय़ों को खेलों के प्रति उत्साहित करने एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड एवं जिला स्तर पर महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा।

जिसमें दो आयु वर्ग 09 से 18 एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल, डबल्स, दलीय), कुश्ती (50 किलो ग्राम, 53 किलो ग्राम), बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग(9 से 18 में 40 किलो ग्राम, 45 किलो ग्राम एवम् 18 से ऊपर 35 वर्ष तक 45 किलो ग्राम, 49 किलो ग्राम), रस्साकसी को सम्मिलित किया गया हैं।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि विकासखंड स्तर पर उपरोक्त खेलों का आयोजन कराया जाना है। जिसमें दोनों आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

sports

जिला स्तर पर आयोजित खेलों के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल एवं संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिले में सक्रिय हैं तो उनके दल जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे। विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी। विजेता दल जो अगली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उनके प्रपत्र आगे की प्रतियोगिता के लिए अग्रेषित किए जाएंगे। जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के महिला खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकें, इसके लिए अभी से खेलों की तैयारी शुरू करने आग्रह किया गया है।

CG : अब गांवों की महिलाएं बना रहीं डबल रोटी, रीपा के जरिए सेल्फ डिपेंड हो रहे ग्रामीण

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular