महासमुंद. ग्राम बड़ेसाजापाली में एक युवक को चाकू दिखाकर मारपीट और धमकी देने के मामले में बसना थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।
हरदा नवागांव का मनीष साहू पिता रमेश साहू (18 वर्ष) 16 अक्टूबर को रात्रि करीबन 8 बजे दोस्त भारत साहू, मयंक साहू, नूतन यादव, आशीष साहू के साथ पैदल ग्राम बड़े साजापाली नाचा देखने गया था, रात्रि करीबन 09 बजे उसके गांव के कान्हा बाघ के साथ शुभम दास, राम दास के साथ आए और उसके कालर को पकड़कर खींचते तालाब की ओर ले गए। पीछे-पीछे उसके दोस्त भारत साहू, मयंक साहू, नूतन यादव भी गये।
इसे भी पढ़ें-आर्केस्ट्रा देखने गए युवक के साथ मारपीट, चाकूबाजी
तालाब के पास कान्हा बाघ ने गाली गलौज कर मनीष से कहा कि तुमने मेरे भाई रोशन मारपीट किया था। यह कहकर कान्हा ने जान से मारने की धमकी देते हुए मनीष के गले में चाकू टिका दिया। आरोपी के साथी राम दास, शुभम दास भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर छत्तीसगढ़ से संबंधित की खबरें पढ़ें।

