महासमुंद. ट्रक की टक्कर से एक युवक के घायल होने के मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को मनोरमा इंडस्ट्रीज में पदस्थ सिक्योरिटी हेड अमित कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को ट्रक क्र सीजी 06 एचए 8141 का चालक सुरेश कुमार सामान लोड करने के लिए मनोरमा इंडस्ट्रीज आया हुआ था।
ट्रक चालक सुरेश कुमार ने सुबह करीबन 10.16 बजे धरमकांटा ले जाने के दौरान गेट खोलने के लिये जबरदस्ती किया, इस पर गार्ड यश कुमार निषाद पिता स्व भागीरथी निषाद 23 साल निवासी ग्राम सोरिद खुर्द जिला गरियाबंद के द्वारा गेट खोलने से मना किया गया, ट्रक चालक सुरेश कुमार के द्वारा लापरवाहीपूर्वक ट्रक को रिवर्स करते हुये गार्ड यश कुमार को टक्कर मार दिया। एक्सीडेंट से यश कुमार के दाहिने हाथ में चोंट लगी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

