YUVA AI for ALL: MeitY ने लॉन्च किया फ्री 4.5 घंटे का AI कोर्स, छात्रों और युवाओं के लिए गोल्डन मौका
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से “YUVA AI for ALL” नामक एक फ्री शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है। यह पहल IndiaAI Mission का हिस्सा है और इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को एआई की बुनियादी समझ और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।
साढ़े 5 घंटे का सेल्फ-पेस्ड प्रोग्राम
यह कोर्स कुल 4.5 घंटे का है और इसे प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पूरा कर सकते हैं। इसमें भारतीय जीवन से जुड़े वास्तविक उदाहरण और केस-स्टडीज शामिल हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया सरल और रोचक बनती है।
सरकार का लक्ष्य है कि इस कोर्स के माध्यम से 1 करोड़ लोगों को आधारभूत AI कौशल से सशक्त किया जाए। यह पहल न केवल डिजिटल गैप को कम करेगी बल्कि एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए जागरूकता भी बढ़ाएगी, जिससे भारतीय युवा भविष्य के टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कार्यक्षेत्र के लिए तैयार हो सकेंगे।
इस कोर्स को देशभर के शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाएगा?
कोर्स को 6 मुख्य मॉड्यूल्स में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रतिभागी सीखेंगे:
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है और कैसे काम करता है
- शिक्षा, रचनात्मकता और प्रोफेशनल लाइफ में AI के उपयोग
- AI टूल्स का सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल
- भारत में AI के वास्तविक उपयोग के उदाहरण
- भविष्य में AI से संभावनाएं और रोजगार के नए अवसर
यह कोर्स कहाँ उपलब्ध है?
यह कोर्स कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, जिनमें शामिल हैं:
- FutureSkills Prime
- iGOT Karmayogi
- अन्य प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म्स
कोर्स पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा प्रमाणपत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- संबंधित प्लेटफॉर्म पर जाकर “Enroll” पर क्लिक करें
- Gmail या LinkedIn ID से लॉग-इन करें
- व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा और व्यवसाय से संबंधित विवरण भरें
- पंजीकरण पूरा होते ही 4.5 घंटे का यह कोर्स तुरंत शुरू करें
क्यों है यह कोर्स जरूरी?
डिजिटल युग में एआई स्किल्स होना करियर विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। यह कोर्स छात्रों, नौकरी-पेशा व्यक्तियों और तकनीकी सीखने के इच्छुक नागरिकों को एआई को समझने और आत्मविश्वास के साथ उपयोग करने की क्षमता प्रदान करेगा।
YUVA AI for ALL भारत के तकनीकी विकास की दिशा में बड़ा कदम है, जो युवाओं और कार्यबल को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करेगा। यदि आप AI सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स एक शानदार और पूरी तरह से मुफ्त मौका है।