मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024: इन्हें सफलता मिलेगी, रुके हुए काम पूरे होंगे, वृष को लाभ, सिंह को मिलेगा धोखा

On: April 25, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024 Aaj Ka Dainik Rashifal 26 April 2024 in Hindi : शुक्रवार का दिन वृष वालों के लिए अच्छा रहेगा। लाभ होने की संभावना है। वहीं सिंह राशि वालों के साथ धोखा हो सकता है। मेष सेहत का ध्यान रखें। जानिए आज का राशिफल।

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) सेहत का ध्यान रखें। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरो में दर्द हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स पर आप धन निवेश कर सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपच की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों की नये विषयों के अध्ययन में रुचि होगी।

Also Read  आज का राशिफल 17 अगस्त 2024 | Aaj Ka Rashifal 17 August 2024

सिंह राशि ( Leo Horoscope) कार्यक्षेत्र का तनाव आपके घर पर भी प्रभाव डाल सकता है। भरोसेमन्द लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नये मित्र बन सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) घर पर आराम करने की योजना बना सकते हैं। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

Also Read  Shukra Gochar 2025: कुंभ से मीन राशि में जाएंगे शुक्र, इन 5 राशियों को होगा लाभ, ये सचेत रहें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश में रह रहे लोगों को वीजा आदि को लेकर कुछ समस्या होगी। नशे वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। योग और प्राणायाम से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगायेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। बहु प्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज सफलता मिलेगी। बिना माँगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक रहेगा।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।