Tuesday, May 21, 2024
HomeDeshइस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा,...

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में पेड़-पौधों का काफी महत्व है। पौधों को घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। कुछ लोग सजावट के लिए घर में पौधे रखते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में घर पेड़-पौधे रखने के कुछ नियम होते हैं। जिन्हें जरूर मानना चाहिए। वरना घर की खुशियां चली जाती है। वास्तु शास्त्र में बांस (Bamboo Plant) का पौधे को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि बांस का पौधा व्यक्ति के लिए गुड लक लेकर आता है, इसे रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन आपके घर में भी बांस का पौधा है तो इन बातों का ध्यान जरुर रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा (Bamboo Plant) कभी भी दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में शुभ पौधों जैसे तुलसी, बांस आदि को नहीं लगाना चाहिए है। बांस के पौधे को पूर्व, पश्चिम (East, West) या उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में भी लगाया जा सकता हैं।

किचन के मसालों से चमकेगी किस्मत, ये Vastu Tips आजमा कर देखें

Vastu Shastra के अनुसार बांस के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूखा हुआ बांस का पौधा दुर्भाग्यसूचक होता है। यह प्रयास करें कि बांस की जड़ें हमेशा पानी में भींगी रहें।

Bamboo Plant
Bamboo Plant

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे को गंदे या अशुभ स्थान पर न रखें। इसे तुलसी के पौधे की तरह ही पवित्र स्थान पर रखें। बांस के पौधे को डायनिंग टेबल के बीचो-बीच या बेडरूम में भी रखा जा सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे की पत्तियों पर कभी भी धूल नहीं जमना चाहिए।बीच-बीच में बांस के पौधे की पत्तियों की सफाई करते रहें।

वास्तु के अनुसार बांस के पौधे के बर्तन पर ध्यान देना चाहिए। पौधे बर्तन से बड़े होने पर दूसरे बर्तन में लगा देना चाहिए, ऐसा नहीं करने से दुर्भाग्य की स्थिति बनती है।

अमावस्या पर करें ये आसान से टोटके, अपार धन-वैभव मिलेगा, टेंशन हो जाएगा छू-मंतर

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular