महासमुंद. अरेकेलडीपा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और गला दबाने की कोशिश की रिपोर्ट पर बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है। अरेकेलडीपा का विवेक मानिकपुरी 9 नवंबर की रात करीब 10 बजे सामान लेने के लिये दुकान जा रहा था।
उसी समय तालाब के पास बैठे नाजू खान ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए कंधे के पास किसी धार दार वस्तु से पीठ में मारा और गला दबाने की कोशिश करने लगा। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

