महासमुंद. रेप केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक महिला के विरूद्ध बसना थाने में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को बिछियाटांडा की तपश्विनी बंजारा ने बताया कि उसके गांव के निवासी सुमित्रा उर्फ गोमी बंजारा की नातिन लगभग 06 माह पूर्व रायपुर से किसी लड़के के साथ भाग गई है, उसी बात पर से सुमित्रा हम लोगों को मेरी नातिन को भगाये हो कहकर आए दिन गाली गलौज कर घर के पुरूषों को रेप केस में फंसाने की धमकी देती है।
मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें – पड़कीपाली में शादी कार्यक्रम के दौरान विवाद, मारपीट

