पड़कीपाली में शादी कार्यक्रम के दौरान विवाद, मारपीट

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम पड़कीपाली में शादी कार्यक्रम के दौरान विवाद और मारपीट के मामले में आरोपियों के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 30/10/2026 को ग्राम पड़कीपाली के रोहित खड़िया के घर में शादी कार्यक्रम था, जिसमें खाना खाने की बात को लेकर आवेदक अजय खड़िया का अपने परिजनों के साथ विवाद हो रहा था।

इसी दौरान धरम सिंह और उसका लड़का लेंद्रा वहां आए और विवाद क्यों कर रहे हो कहकर गालियां देने लगे। जब मना किया गया तो जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व लाठी डंडा से मारपीट करने से प्रार्थी अजय खड़िया के अंगूठे में चोट आ। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

Join WhatsApp Group

More articles

Read Now