महासमुंद. जिले की पुलिस ने पिथौरा और तेंदूकोना में जुआ खेल रहे 8 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। पिथौरा पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ठाकुरदियाखुर्द स्कूल के पीछे पंचायत भवन के पास खुले स्थान के पास में जुआ खेल रहे रूपेश पटेल, अर्जुन कुमार सिन्हा, यश कुमार चौहान, तुषार नायक, पुरूषोत्तम बरिहा सभी निवासी ठाकुरदिया के संयुक्त कब्जे से 1 सेट ताश (52 पत्ती), एक नग चटाई व नगदी रकम 5270 रुपए को बरामद कर धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम व 112 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
इसे भी पढ़ें- जिले में जुआ के चार मामलों में 14 लोगों पर कार्रवाई
इसी तरह तेंदूकोना पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिलने के बाद ग्राम कलमीदादर के बाजार चौक घोघरा रोड में जुआ खेल रहे चिंतावन दीवान पिता लक्ष्मण दीवान 29 वर्ष, डिगेश्वर साहू पिता भूषण साहू 30 वर्ष, योगेश यादव पिता भुजबल यादव 27 वर्ष सभी निवासी कलमीदादर थाना तेंदूकोना के कब्जे से कुल नगदी रकम 7260 रुपए को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

