महासमुंद. जिले में जुआ के चार मामलों में पुलिस ने 14 लोगों पर कार्रवाई की है। मामलों में आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज किया गया है।
ग्राम आवलाचक्का के सुंदरादाई पहाड़ के नीचे जुआ खेल रहे दो लोगों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी लक्ष्मण प्रधान पिता परदेशी प्रधान 58 साल बालसी थाना सरायपाली जिला महासमुंद के पास से 150 रुपए एवं फड़ से 10000 रुपए कुल 10150 रुपए, एक मोबाइल कीमत 3000 रुपए तथा एक मोटर सायकल कीमत 30000 रुपए और सुरेंद्र प्रधान पिता दौलत प्रधान 32 साल बालसी थाना सरायपाली जिला महासमुंद के पास से 100 रुपए एवं फड़ से 370 रुपए कुल 470/ रुपए एवं एक मोबाइल कीमत 3000 रुपए तथा एक मोटर सायकल कीमती 30000 रुपए रुपए को बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम आवलाचक्का के अर्जुन द्वारा जुआ खेलने के लिए बुलाना बताया। वहीं कार्रवाई के दौरान पुष्कर राठिया ग्राम आंवलाचक्का एवं अन्य लोगों को फरार हो जाना बताया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
सांकरा पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया
वहीं सांकरा पुलिस ने ग्राम बल्दीडीह खार टावर के पास से चार लोगों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी नारायण यादव पिता खेतराम यादव 22 साल, पालेश्वर बरिहा पिता घुरउ बरिहा 18 साल, अमर सिंह दीवान पिता टोपसिंह दीवान 40 साल, राकेश बरिहा पिता अंजोर सिंह उम्र 26 साल सभी निवासी बल्दीडीह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2060 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें – जुआ के तीन मामलों में बागबाहरा पुलिस ने 15 और पिथौरा पुलिस ने 7 लोगों पर की कार्रवाई, 4 आरोपी फरार
तुमगांव में जुआ खेल रहे चार लोग गिरफ्तार
तुमगांव पुलिस ने मंच के पास जस्सुहपारा में जुआ खेल रहे चार लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार साहू के पास से 200, 02 नग मोबाईल कीमत 10000 रुपए, फड़ से 1000 रुपए, शिव सोनवानी के पास से 200 रुपए एवं फड़ से 1000 रुपए, श्यामलाल सतनामी के पास से 200 रुपए, एक मोबाइल कीमत 5000 रुपए एवं फड से 1000 रुपए, दीपक विश्वकर्मा के पास से 200 एवं फड़ से 1000 रुपए, कुल 19800 रुपए को बरामद किया गया।
तेंदूकोना में चार जुआरी पकड़े गए
तेंदूकोना पुलिस ने ग्राम बढ़ाईपाली के स्कूलपारा के दुर्गा चौक के पास रंगमंच में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने योगेश कुमार पिता दयालूराम बरिहा 36 वर्ष, हरिश कुमार बरिहा पिता रमेश्वर बरिहा 23 वर्ष, कार्तिक राम बरिहा पिता चंदूलाल बरिहा 33 वर्ष, हीराधर लहरे पिता आश कुमार लहरे 28 वर्ष सभी निवासी बढ़ाईपाली थाना तेंदूकोना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल नगद रकम 1700 रुपए रुपए बरामद कर धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

