महासमुंद. जिले में जुआ के तीन मामलों में 22 लोगों पर कार्रवाई की गई, वहीं 4 आरोपी फरार बताए गए हैं। मामले में आरोपियों के विरूद्ध बागबाहरा और पिथौरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
बागबाहरा पुलिस को 05 नवंबर को लक्ष्मी मेडिकल के पीछे रेलवे अंडर ब्रिज के पास बागबाहरा में कुछ जुआ खेलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मनोज बारीक पिता बेनार्जी बारिक 34 वर्ष अचानकपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा, दादू मरकाम पिता असवंत मरकाम 24 साल देवार मोहल्ला बागबाहरा थाना बागबाहरा को गिरफ्तार किया, वहीं तुलस देवार, प्रवीण सोनी, राबिन दुआ, गगन सलूजा उर्फ गिन्नी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद रकम 4700 रुपए और मोबाइल कुल कीमत 24700 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022, 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
इस तरह बागबाहरा पुलिस ने 6 नवंबर की रात भानपुर तालाब के किनारे बरगद पेड़ के नीचे से जुआ खेल रहे आरोपी हर्ष गोरले पिता तीर्थ गोरले 18 वर्ष हरनादादर थाना बागबाहरा,- राजेंद्र सेट्ठी पिता राधा सेट्ठी 28 वर्ष संबलपुर ओडिशा, हाल निवास- इसाफ बैंक बागबाहरा, प्रशांत यदु पिता भानु प्रताप यदु 30 वर्ष, निवासी गोरपेंद्री थाना पाटन, हाल इसाफ बैंक बागबाहरा, लेखराम निषाद पिता घनश्याम निषाद 30 वर्ष, निवासी भानपुर बागबाहरा, कौशल ध्रुव पिता मानसिंग ध्रुव, 18 वर्ष, निवासी भानपुर बागबाहरा, मुकेश ठाकुर पिता देवसिंग ठाकुर 18 वर्ष, निवासी भानपुर बागबाहरा, बसंत शर्मा पिता ईश्वर प्रसाद शर्मा 31 वर्ष, निवासी बलौदा बाज़ार हाल भानपुर बागबाहरा, थनवार साहू पिता रामलाल साहू, 35 वर्ष, निवासी खुर्सीपार थाना कोमाखान, हाल भानपुर बागबाहरा, लुंभ करण नायक पिता घासीराम नायक, 36 वर्ष, निवासी सुनसुनिया बागबाहरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 22,720 के अलावा मोबाइल, बाइक कुल कीमत 2,38,720 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022, 112 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।
इसे भी पढ़ें – जंगल में जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार, फरार हो गए आठ लोगों की तलाश जारी
पिथौरा में जुआ खेल रहे 7 लोगों पर कार्रवाई
जुआ के एक अन्य मामले में पिथौरा पुलिस ने सात लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरी गौरा चौक शीतला मंदिर के पास पिथौरा के पास में स्ट्रीट लाईट की रोशनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सुखीराम ठाकुर पिता उमेंद्र ठाकुर 45 वर्ष वार्ड नं 07 पुरानी बस्ती पिथौरा, थाना पिथौरा, कृष्ण कुमार ठाकुर पिता उमेंद्र ठाकुर 22 वर्ष वार्ड नं 07 पुरानी बस्ती पिथौरा थाना पिथौरा, भगवती डडसेना पिता स्व सालिकराम डडसेना वार्ड नं. 10 शीतला मंदिर के पास पिथौरा थाना पिथौरा, गिरधर निषाद पिता रवि निषाद 27 वर्ष वार्ड नं 08 पुरानी बस्ती पिथौरा थाना पिथौरा, गोवर्धन निषाद पिता बंशीलाल निषाद 35 वर्ष वार्ड नं 08 पुरानी बस्ती पिथौरा, थाना पिथौरा, शिव पटेल पिता फुलसिंग पटेल 49 वर्ष वार्ड नं 03 रावणभाठा पिथौरा, थाना पिथौरा, शीतल ठाकुर पिता अन्नु ठाकुर 28 वर्ष वार्ड नं0 07 पिथौरा, थाना पिथौरा को पकड़ा। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 5400 रुपए व घटनास्थल से एक नग पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल कीमत 50000 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम व 112 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

