गांजर में दो पक्षों के बीच मारपीट

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम गांजर में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को गांजर के संतोष जलछत्री ने बताया कि 10 नवंबर कि रात्रि 8.30 बजे खाना खाने के बाद अपने घर मे सोया था, कुछ देर बाद लगभग रात्रि 9.30 बजे घर के बाहर गाली गलौज की आवाज आने से घर से बाहर जाकर देखा तो देवलाल चक्रधारी एवं नागेश चंद्राकर गाली गलौज कर रहे थे, जिन्हें उसने मना किया। इस पर दोनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वहीं गांजर के नागेश चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को रात्रि 08.30 बजे खाना खाने के बाद अपने घर से अपने साथी देवलाल पाड़े के साथ टहलने के लिए गली की ओर गया था। रात्रि लगभग 09.30 बजे शास्त्री चौक बरपारा ग्राम गांजर के पास गाली गलौज की आवाज आने से जाकर देखा तो संतोष जलक्षत्री एवं तुलसी जलक्षत्री गाली गलौ कर रहे थे। जिन्हें उसने गाली गलौज करने से मना किया, इस पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

Join WhatsApp Group

More articles

Read Now