मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा की तस्करी कर रहे 2 लोग गिरफ्तार

On: September 8, 2024
Follow Us:
Singhoda Police Station

महासमुंद. ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा की तस्करी कर रहे 2 लोगों को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति 2 काले कलर के पिट्ठू बैग मे अवैध मादक गांजा रखकर एन एन 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में बस का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस वाहन को देखकर वे दोनों भागने लगे जिन्हें स्टाफ के द्वारा दौड़ाकर पकडा गया। उक्त व्यक्तियों से भागने का कारण पूछने पर बैग मे गांजा रखना बताया तथा उक्त गांजा को बलांगीर ओडिशा से नागपुर महाराष्ट्र खपाने ले जाना बताया।

यह भी पढ़ें – जुआ खेलने खरियार रोड जा रहे युवक पर कार्रवाई, कार में मिले 4 लाख रुपए, नंबर प्लेट भी फर्जी

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संजयगीर गिरी पिता कैलाशगीर गिरी (56 साल) निवासी मुंडगांव थाना अकोट जिला अकोला महाराष्ट्र और ओमप्रकाश भद्रोलिया पिता भैयालालजी भद्रोलिया (44 साल) मन्नेवार लेआउट काटोल रोड थाना अनंत नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी होना बताया। इसके बाद उनके पास मे रखे दोनों पिट्ठू बैग की तलाशी लिया गया जिसमे खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 1,50,000 रुपए काे जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।