हार्डवेयर दुकान से 22 हजार रुपए को चोरी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम बोहारपार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से 22 हजार रुपए नगदी की चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम बोहारपार में राधेश्याम गोयल की हार्डवेयर दुकान है। 01 अक्टूबर को जब उसका ड्रायवर घनश्याम एवं स्टाफ आशीष बरिहा जब दुकान खोलने गया तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था, जिसकी जानकारी उसने प्रार्थी को दी।

इसे भी पढ़ें – पीडब्लूडी के चौकीदार के घर से 90 हजार की चोरी

जब प्रार्थी ने दुकान पहुंचकर देखा तो पाया कि उसकी दुकान के दराज में रखे करीब 22 हजार रुपए को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को देखने पर एक लड़का अपने चेहरे में कपड़ा बांधा हुआ दिख रहा है, वहीं दुकान के बाहर भी एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now