छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय, सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Written by: Admin

Published on: December 7, 2024

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नए केंद्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केंद्यरी विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

Previous

आज का पंचांग 8 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 8 December 2024

Next

Rashifal 9 December 2024 : आज सोमवार को इन राशियों का भाग्य खुलेगा, नौकरी, व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें 9 दिसंबर का राशिफल