स्पीड बाइक से गांजा तस्करी, महासमुंद पुलिस की चेकिंग में फंसे महाराष्ट्र के 4 तस्कर, 10.407 किलो गांजा जब्त

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. बाइक से गांजा की तस्करी कर रहे महाराष्ट्र के 4 लोगों को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.470 किलो गांजा बरामद किया गया है।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई के निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है। 27 अक्टूबर को थाना बसना पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से दो केटीएम ड्यूक-250 (क्रमांक एमएच-01/ डीसी-5194 व एमएच-32/ एक्यू- 0464) स्पीड बाईक में सवार 04 व्यक्तियों को पुलिस टीम ने आते हुए देखा। उक्त बाईकर्स एकाएक पुलिस चेकिंग को देखकर हड़बड़ा गए और तत्काल अपने बाईक को वापस पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। 

इसे भी पढ़ें – चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका, महासमुंद जिले के स्कूलों में 29 को अवकाश घोषित

दोनो बाईकर्स के संदिग्ध हरकतों को देखते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल उनका पीछा कर कुछ दूरी के बाद दोनों बाइक में सवार चारों व्यक्तियों को घेरकर रोका गया और पूछताछ व जांच पड़ताल किया गया। चारो ने अपना नाम पता गणेश खुंटे पिता गमाजी खुंटे (24 साल), निवासी गांधीनगर आर व्ही नाका वर्धा, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र), प्रज्वल गावडे पिता गजानंद गावडे (25 साल), निवासी बोरेगांव मेथे, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र) अमन कुडमथे पिता रामचन्द्र कुडमथे (25 साल), निवासी संत तुकाराम वार्ड, रामनगर वार्ड क्रमांक 20 वर्धा, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र),  स्वपनिल आडे पिता कुंडलिक आडे (25 साल), निवासी संत तुकाराम वार्ड, रामनगर वार्ड क्रमांक 20 वर्धा, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र)  होना बताया।

 सभी की तलाशी लेने पर उनके कब्जे में रखे दो बैग मे कुल 10.470 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा को सोनपुर (ओडिशा) से लाकर बिक्री हेतु वर्धा (महाराष्ट्र) लेकर जा रहे थे। मामले में चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बसना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii) बी के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now