महासमुंद. जिले की पुलिस ने रोड किनारे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर नगद साढ़े 10 हजार रुपए को बरामद किया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध तुमगांव थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
तुमगांव पुलिस न बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अछोली तिराहा के पास रोड किनारे बिजली खंभे के लाइट के नीचे में कुछ व्यक्तियों द्वारा खुला स्थान में संगठित होकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देखकर कुछ लोग भाग निकले। वहीं पकड़े गए लोगों ने अपने नाम व पता क्रमशः बबलू बंजारे उर्फ यशवंत पिता जवाहर लाल (22 वर्ष), कुशल निषाद पिता इंदर (35 वर्ष), गजेंद्र साहू पिता जैतराम (24 वर्ष), महेंद्र ध्रुव पिता स्व. लक्ष्मण ध्रुव (32 वर्ष), यशवंत साहू पिता सुनहर साहू (44 वर्ष), लक्ष्मीरचंद बंजारे पिता स्व नैनदास (24 वर्ष), प्रदीप निषाद पिता तुलाराम (27 वर्ष), ताम्रध्वज निषाद पिता तेजराम (25 वर्ष) ग्राम अछोली थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाले बताया।
इसे भी पढ़ें – स्पीड बाइक से गांजा तस्करी, महासमुंद पुलिस की चेकिंग में फंसे महाराष्ट्र के 4 तस्कर, 10.407 किलो गांजा जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद 10500 रुपए एवं मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 , 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

