महासमुंद. ग्राम भुरकोनी में धान कटाई को लेकर मारपीट किए जाने के मामले में तेंदूकोना थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।
ग्राम भुरकोनी के अमरई खार खेत में 26 अक्टूबर को पार्वती साहू और अन्य लोग धान की कटाई कर रहे थे। इसी दोपहर करीबन 03 बजे प्रार्थिया के बड़े भैया श्रीराम साहू एवं उसके बेटे मोरध्वज साहू ,जितेंद्र साहू एवं उसकी पत्नी हेमबाई साहू आये और खेत के धान की कटाई करना चाह रहे थे, जिसे उन लोगों ने अपने पिता के हक का खेत समझ कर कटाई करने से मना किया, जिस पर सभी ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए प्रार्थिया, उसकी बड़ी दीदी बुधयारिन साहू एवं बहन राधा बाई साहू के साथ मारपीट किया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – स्पीड बाइक से गांजा तस्करी, महासमुंद पुलिस की चेकिंग में फंसे महाराष्ट्र के 4 तस्कर, 10.407 किलो गांजा जब्त

