आधी रात महिलाओं के साथ मारपीट, जेसीबी से बाइक को कुचला

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. बसना के वार्ड नं 5 में आधी रात घर घुसकर मारपीट, गाली गलौज और जेसीबी से बाइक को कुचलने के मामले की रिपोर्ट पर चार आरोपियों व उनके साथियों के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात 12 से 1.30 बजे के बीच सरिता साहू पति अनिल कुमार साहू के घर अशोक कुमार साहू, सौरभ साहू, सुनील कुमार साहू एवं अर्जुन चौहान सहित उनके साथ आए अन्य व्यक्तियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें – चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका, महासमुंद जिले के स्कूलों में 29 को अवकाश घोषित

आरोपियों ने महिला के परिवार एवं उनके साथ रहने वाले काद‌बिनी नायक और राहुल नायक के साथ मारपीट की। घटना के दौरान कादंबिनी नायक और प्रार्थिया को बाल पकड़कर घसीटा गया। कपड़े फाड़ दिए गए। साथ ही आरोपियों ने जेसीबी मशीन चलाकर कुचलने एवं जान से मारने का प्रयास किया। इसी दौरान गैरेज में जेसीबी चलाते हुए वहां रखे 2 नग बाइक भी कुचल दिया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now