बिना ड्राइवर के चलने वाला देश का पहला AI इलेक्ट्रिक स्कूटर, चार्ज कम हुआ तो खुद ही पहुंच जाएगा चार्जिंग स्टेशन

India’s First AI Electric Scooter: देश के प्रमुख वाहन कंपनी ओला ने एक ऐसा AI इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवील किया है जो बिना ड्राइवर (ड्राइवरलेस ) के चलेगी। वाहन कंपनी ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने

Written by: Admin

Published on: April 3, 2024

India’s First AI Electric Scooter: देश के प्रमुख वाहन कंपनी ओला ने एक ऐसा AI इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवील किया है जो बिना ड्राइवर (ड्राइवरलेस ) के चलेगी। वाहन कंपनी ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस नए मॉडल के बारे में जानकारी शेयर की। Ola ने इसे देश का पहला ऑटोनेमस इलेक्ट्रिक स्कूटर कहने के साथ ही इसे पहियों पर होने वाला रेवोल्यूशन भी कहा है।

Ola का ड्राइवरलेस स्कूटर रिवील

Ola इलेक्ट्रिक का नया मॉडल Ola सोलो को रिवील किया जा चुका है, Ola इलेक्ट्रिक की साइट पर कंपनी ने Ola सोलो से जुड़ी वीडियो शेयर करके इस तरनीक से लोगों का परिचय कराया है। कंपनी का दावा है कि ये ड्राइवरलेस स्कूटर फुली ऑटोनोमस है। ये स्पीडबंप्स और नेविगेटिंग ट्रैफिक को 100 परसेंट डिटेक्ट कर पाएगा। साथ ही Ola एप की मदद से आसानी से Ola Solo पर राइड की जा सकेगी। इस स्कूटर को बनाने में AI टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।

Ola Solo के फीचर्स

Ola सोलो में एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर Ola इलेक्ट्रिक के मॉडल को मार्केट में मौजूद सभी स्कूटरों से अलग बनाता है। इस स्कूटर का ड्राइवरलेस होना ही इस क्षेत्र में बड़ा रेवोल्यूशन है। Ola सोलो के हर पार्ट और टेक्नोलॉजी को Ola ने खुद ही बनाकर तैयार किया है।

ओला सोलो की ग्राउंड-ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी

Ola सोलो में QUICKIE.AI की मदद से ग्राउंड-ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (G-B Technology) को जोड़ा गया है। Ola सोलो चलते-चलते ही तुरंत कई भी ड्राइविंग से जुड़ा निर्णय लेने में समर्थ है। इस मॉडल में Ola इलेक्ट्रिक में ही बनी चिप LMAO9000 को लगाया गया है, जिससे Ola सोलो तुरंत ही ट्रैफिक का भी पता लगाने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें – क्रेटा से मुकाबला करने वाली Honda की ये एसयूवी अब हुई महंगी

सेल्फ चार्जिंग

Ola सोलो में सेल्फ चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है। ये स्कूटर अपने आप ही चार्जिंग के कम होने पर आस-पास के चार्जिंग स्टेशन का पता लगा लेगा और चार्जिंग स्टेशन पर जाकर चार्ज भी हो जाएगा। Ola सोलो पर बैठे व्यक्ति को इसकी चार्जिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

हर बार नया सीखेगा ओला सोलो

Ola सोलो में लर्निंग सिस्टम को भी जोड़ा गया है। अपने हर एक राइड एक्सपीरियंस से Ola सोलो सीखता रहेगा। इसके लिए JU-GUARD के एल्गोरिथम को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-Tata Motors: टाटा मोटर्स इस साल लाने वाली है एक से बढ़कर एक कारें, ये है पूरी लिस्ट

Previous

Mahasamund News : शराबी बोल रहा है! कहते हुए किया विवाद, 4 लोगों पर जुर्म दर्ज

Next

Updated Pulsar N250 की लॉन्चिंग डेट का ऐलान, कमाल के फीचर्स से लैस, जानें कीमत