CG News : मायके में रुकी महिला से मारपीट, जलाऊ लकड़ी से मारा, चेहरे, आंख में आई चोटें

CG News : महासमुंद. अपनी गर्भवती भाभी की देखरेख के लिए मायके में रुकी महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सरायपाली थाना में इस घटना को लेकर पीड़ित

Written by: Admin

Published on: April 11, 2024

CG News : महासमुंद. अपनी गर्भवती भाभी की देखरेख के लिए मायके में रुकी महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सरायपाली थाना में इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थिया रोशनी नंद पति गोकुल नंद ने पुलिस को बताया कि मैं ग्राम टीभूपाली थाना बलौदा में रहती हूं। कक्षा 10 वीं तक पी लिखी हूं, घरेलू कार्य करती हूं। मेरा मायका ग्राम गोहेरापाली है। मेरी शादी को एक वर्ष हो रहा है। उसने बताया कि वह अपनी गर्भवती भाभी रिंकी नंद की देखरेख करने के लिये मैं अपने पति गोकुल के साथ मायके गोहेरापाली में करीब एक महीने से रुकी हूं।

Mahasamund News : सायकल में सवार युवकों को बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

10 अप्रैल की सुबह करीब 08 से 08:30 बजे के मध्य मैं और भाभी घर पर बैठकर चाय पी रहे थे, उसी समय मेरे बड़े पापा के बेटे व आरोपी सुभाष नंद ने मुझे कहा कि मायके में आकर पड़ी है, ससुराल नहीं जा रही है। ऐसा कहते हुए बेवजह गाली गलौज करने लगा। जब मैने उसे गाली देने से मना किया तब उसने आंगन पर पडे जलाऊ लकड़ी से मेरे को मारा, जिससे मेरे चेहरे, दाहिने आंख के पास चोट लगी है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट करते समय जब मेरी भाभी रिंकी नंद छुड़ा रही थी तो उसको भी धक्का दे दिया। जिससे उसके पेट में चोट लगी है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुभाष नंद पिता मुक्तेश्वर नंद निवासी गोहेरापाली के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

Mahasamund News : सायकल में सवार युवकों को बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Next

हार्ले-डेविडसन की बोलती बंद करेगी Royal Enfield की 450cc की ये गजब बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च