CG News : बड़े भाई ने छोटे भाई से की मारपीट, पटेवा थाना का मामला

CG News :महासमुंद (छत्तीसगढ़). ग्राम भावा में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई द्वारा मारपीट किए जाने की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई है।   प्रार्थी योगेश सेन पिता हीरालाल ने पटेवा थाना में

Written by: Admin

Published on: April 24, 2024

CG News :महासमुंद (छत्तीसगढ़). ग्राम भावा में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई द्वारा मारपीट किए जाने की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई है।  

प्रार्थी योगेश सेन पिता हीरालाल ने पटेवा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि मैं ग्राम भावा थाना पटेवा जिला महासमुंद (छग) का निवासी हूं  और ममता DJ का संचालन करता हूं । 23.04.2024 को मेरे बड़े भाई तिलक सेन द्वारा मेरे साउंड सर्विस में काम करने वाले लड़के मोनू ध्रुव से कहा कि तू मेरे पास काम नहीं करता है और मेरे छोटे भाई योगेश सेन के पास काम करता है कहते हुए धमकी दे रहा था ।

घटना के बारे में मुझे पता चलने पर रात्रि करीबन 11.30 बजे मैं घर ग्राम भावा आया और घर के आंगन में बड़े भाई तिलक से पूछा कि मोनू ध्रुव को क्यों धमकी दे रहे थे, इस पर आरोपी ने  तू कौन होता है पूछने वाला कहते हुए मुझे गालियां देते हुआ हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। इस दौरान वह अपने हाथ में टंगिया पकड़ा हुआ था। जब बीच बचाव करने मेरी पत्नी उमा सेन आई तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौज किया। प्रार्थी ने बताया कि मारपीट से मेरे सिर में चोट आई है । पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें – CG News : शादी में खाना खाने जा रहे युवक के साथ मारपीट

Previous

Galaxy C series में Samsung ने लॉन्च किया धांसू फोन, लेदर का बैक पैनल, मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Next

YouTube को कड़ी टक्कर देने आएगा एलन मस्क का X TV App, सीईओ ने किया ये पोस्ट