कार ने बाइक को मारी टक्कर, बारात से लौट रहे युवक की मौत, 2 घायल

महासमुंद (छत्तीसगढ़). पिथौरा थाना अंतर्गत बया रोड ग्राम किसनपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग

Written by: Admin

Published on: May 20, 2024

महासमुंद (छत्तीसगढ़). पिथौरा थाना अंतर्गत बया रोड ग्राम किसनपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस को प्रार्थी दासरथी निषाद पिता सोनसिंह निषाद निवासी ग्राम दुरूगपाली ने बताया कि 19 मई 2024  को मेरा नाती कान्हा निषाद अपने दोस्त कमलेश निषाद, रविन्द्र के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06GG 7871 में ग्राम हरदी से ग्राम कन्जिया जिला बलौदाबाजार बारात में गया था। जब वे ग्राम कन्जिया से वापस ग्राम दुरूगपाली आ रहे थे, इसी दौरान शाम करीब 07.30 बजे  बया रोड ग्राम किशनपुर के पास पहुंचे थे कि पिथौरा की ओर से जा रही कार क्रमांक CG04NU 8310 के चालक ने अपने वाहन को तेज रुफ्तार एवं  लापरवाही पूर्वक चला कर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से मेरे नाती कान्हा निषाद के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मोटर सायकल में सवार कमलेश निषाद के दांये घुटने एवं रविन्द्र को भी काफी चोटे आई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – दोस्त ने साथी को शराब पीकर बाइक चलाने से मना किया, लेकिन नहीं माना, एक्सीडेंट में हुई मौत

Previous

फ्रूटी पिलाने का लालच देकर 5 साल के बच्चे को अगवा किया, 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किए गए आरोपी, जानें पूरा घटनाक्रम

Next

CG : गाली देने से मना करने पर तीन लोगों से मारपीट, तुमगांव की घटना