मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

---Advertisement---

आज का राशिफल 31 मार्च 2025 : इन राशियों का तनाव दूर होगा, अच्छी खबर मिलेगी

On: March 31, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

आज का राशिफल 31 मार्च 2025, Aaj Ka Rashifal 31 March 2025 : आज सोमवार का दिन इन राशियों के जीवन में बेहतरीन मौके लाएगा। मानसिक तनाव दूर होगा। वहीं इस राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। जानिए आज का भविष्यफल।

आज का राशिफल 31 मार्च 2025, Aaj Ka Rashifal 31 March 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहने वाली है। धन को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। परिजनों का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन की समस्या को बातचीत के द्वारा सुलझा सकते हैं। नया सीखने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज मानसिक तनाव दूर होगा। कुछ अच्छी खबर के मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। विवादित मामलों का समाधान आपको मिल सकता है। यदि नया घर ढूँढना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नये कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। किसी को भी उधार देने से आपको बचना चाहिये। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों पर निर्भर होना उचित नहीं है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज मनोकामनाओं के पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे। नव विवाहित जोड़े कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। यात्रा करने की विचार बनायेंगे। सफलता मिलेगी। कार्ययोजना में बदलाव करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): पदोन्नति हो सकती है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सुविधायें बढ़ सकती है। आप भोग-विलास को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज परेशान हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के ऊपर आप नाराज होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई होने की आशंका है। स्टूडेंट पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन लेने से आपको लाभ होगा। नये कामों की शुरुआत न करें।

तुला राशि (Libra Horoscope): प्रसन्न रहेंगे। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। विवादित मामलों को लेकर काफी सतर्क रहें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। किसी से आज कोई वादा करना उचित नहीं होगा। धार्मिक विषयों को लेकर गम्भीर रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : वैवाहिक जीवन सन्तुलित रहेगा। जिन लोगों का विवाह तय नहीं हो पा रहा था, उनका आज विवाह तय हो सकता है। यदि आप अपने अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत करना चाहते हैं, तो दिन उसके लिये अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें – Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे, जानें 24 मार्च से 30 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज आपकी बातों से कई लोग नाराज हो सकते हैं। धन अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं के साथ समझौता करने के अवसर मिल सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। आज किसी मित्र की मदद करने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज लाभ होगा। मनचाहे भोजन का आनन्द उठायेंगे। पेट के रोग बढ़ सकते हैं। यदि आपको पाचन समस्या है, तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बच्चे माता-पिता के साथ चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबारी सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज रोचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज नये लोगों से मित्रता हो सकती है। सोशल मीडिया लाभ मिल सकता है। लोग आपसे अपनी बातें शेयर करेंगे। युवा लवर के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now