मेडिकल स्टोर्स के गल्ले से 28 हजार की चोरी

महासमुंद. एनएच 353 ग्राम खरोरा स्थित एक मेडिकल स्टोर्स का ताला काटकर अज्ञात आरोपी ने गल्ले में रखे 28 हजार रुपए की चोरी कर ली। पुलिस ने मेडिकल संचालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर

Written by: Admin

Published on: June 12, 2024

महासमुंद. एनएच 353 ग्राम खरोरा स्थित एक मेडिकल स्टोर्स का ताला काटकर अज्ञात आरोपी ने गल्ले में रखे 28 हजार रुपए की चोरी कर ली। पुलिस ने मेडिकल संचालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बतायाकि घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी में भी है।

पुलिस को वार्ड नं 10 इमलीभाठा निवासी यश रजक पिता मिश्रीलाल रजक ने बताया कि मैं एनएच 353 ग्राम खरोरा के साई मंदिर के पास स्थित पूजा मेडिकल स्टोर्स का संचालक हूं । 10 जून की रात्रि करीब 9.30 बजे बंद करके अपने घर इमलीभाठा आ गया। 11 जून की सुबह 05.30 बजे दीपक चंद्राकर ने मुझे फोन करके बताया कि मेडिकल स्टोर्स का ताला टूटा हुआ है, इसके बाद मैने जाकर देखा तो मेडिकल स्टोर्स के शटर में लगा दोनों ताला को काट कर दुकान के गल्ले में रखे लगभग 28000 रुपए नगद की अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। प्रार्थी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना की रिकार्डिंग है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज किया है।ट

यह भी पढ़ें – पोल्ट्री फार्म में सो रहे लड़के से मारपीट, आधी रात घुसे दो लोग

Previous

जेब से पैसा निकालने से मना किया तो रॉड और पेचकस से वार

Next

शराब दुकान के पास चापड़ लहराकर लोगों को डराने वाले युवक पर कार्रवाई