शराब दुकान के पास चापड़ लहराकर लोगों को डराने वाले युवक पर कार्रवाई

महासमुंद. कोमाखान के शराब दुकान के पास चापड़ लहराकर लोगों को डराने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोमाखान शासकीय शराब दुकान के

Written by: Admin

Published on: June 12, 2024

महासमुंद. कोमाखान के शराब दुकान के पास चापड़ लहराकर लोगों को डराने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोमाखान शासकीय शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लोहे का चापड़ (कत्ता)  लेकर हवा में लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।

सूचना के बाद उक्त स्थल पर पहुंचकर हथियार लहराने वाले युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हेमन्त सतनामी उर्फ लल्लू सतनामी पिता सुफल सतनामी (35 साल) निवासी वार्ड नंबर 14 खोफेतरा खरियार रोड थाना जोंक खरियार रोड जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) का निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार लोहे का चापड़ (कत्ता) को जब्त किया गया। वहीं युवक के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – मेडिकल स्टोर्स के गल्ले से 28 हजार की चोरी

Previous

मेडिकल स्टोर्स के गल्ले से 28 हजार की चोरी

Next

छत्तीसगढ़: 240 सीटों वाले पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना को मंजूरी