मां और भाई-भाभी ने लेनदेन की बात को लेकर पति-पत्नी को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

महासमुंद. बरभांठा में लेनदेन की बात को लेकर एक युवक और उसकी पत्नी के साथ उसके ही बड़े भाई, भाभी और मां ने मिलकर मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई गई

Written by: Admin

Published on: June 23, 2024

महासमुंद. बरभांठा में लेनदेन की बात को लेकर एक युवक और उसकी पत्नी के साथ उसके ही बड़े भाई, भाभी और मां ने मिलकर मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई गई है।

ग्राम बरभांठा के योगेश बंजारे पिता भुनेश्वर बंजारे ने पुलिस को बताया कि 20 जून की सुबह करीबन 8 बजे मैं अपने ट्रैक्टर को अपने घर के सामने खड़ा कर रहा था। उसी समय आरोपी मेरे बड़े भाई डिगेश्वर बंजारे, भाभी बिन्दु बाई एवं मां पुन्नी बाई तीनों ने एक राय होकर पैसे की लेनदेन की बात को लेकर मुझसे गाली गलौज कर रहे थे।

मेरे द्वारा गाली देने से मना करने पर भाई डिगेश्वर बंजारे मुझे चप्पल, डंडा से मारपीट करने लगा। लड़ाई, झगड़ा को देखकर मेरी पत्नी कमलेश्वरी बंजारे आई तो उसके साथ भाभी बिन्दु बाई, मां पुन्नी बाई द्वारा हांथ मुक्का से मारपीट किया गया। साथ ही तीनों ने जान सहित मारने की धमकी भी दी। मारपीट से मुझे दाहिने हाथ, दाहिने पैर की एड़ी, गर्दन व बांए कान तथा मेरी पत्नी कमलेश्वरी बंजारे के दोनों हाथ-पैर चोट आई है । पुलिस ने मामले में रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – शासकीय कार्य में बाधा डालने और वन सुरक्षाकर्मी से मारपीट, दो आरोपियों को तीन साल की सजा, अर्थदंड भी लगा

Previous

आज का राशिफल 24 जून 2024: इन राशियों की आय बढ़ेगी, मेष, मकर के लिए दिन शुभ

Next

छत्तीसगढ़ पीएससी द्वारा चयनित सहकारिता निरीक्षकों की पदस्थापना