गांजा का अवैध परिवहन कर रहे ओडिशा के दो आरोपी गिरफ्तार, कोमाखान पुलिस की कार्रवाई

 महासमुंद. गांजा का अवैध रूप से परिवहन कर रहे ओडिशा के दो लोगों को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत 52500 को जब्त किया गया

Written by: Admin

Published on: July 1, 2024

 महासमुंद. गांजा का अवैध रूप से परिवहन कर रहे ओडिशा के दो लोगों को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत 52500 को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस को 30 जून को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ आ रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक काले लाल रंग की मो. सा. CG04 MM 7197 को रोक कर पूछताछ किया गया। जिसमें बैठे लोगों ने अपना नाम टिमोथी जाल पिता स्व. लेबी जाल सा. चिंडामुरा जिला बलांगीर ओडिशा हाल मुकाम -शहीद राजीव पांडेय नगर रायपुर व पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुरेंद्र छुरा पिता इसमन छुरा उम्र 38 वर्ष सा. चिंडामुरा थाना सिधेकेला पो. भुरसा गुड़ा जिला बलांगीर उड़ीसा का रहने वाला बताया।इन आरोपियों के संयुक्त कब्जे में एक स्लेटी रंग के बैग से 3 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान के द्वारा 20(ख)एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

यह भी पढ़ें – 5 मामलों में 57 किलो गांजा जब्त, पकड़े गए 10 आरोपियों में पांच महिलाएं शामिल

Previous

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: इन जातकों की इनकम बढ़ेगी, ये शत्रुओं से सावधान रहें

Next

महिला और उसकी बेटी के साथ जेठ ने मारपीट की