खेत से धान चोरी के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद. खेत से धान चोरी करने के मामले में सांकरा थाने में 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। सांकरा पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिथौरा जिला महासमुंद छग के आदेश क्रमांक/क्यू/न्याया./2024

Written by: Admin

Published on: July 9, 2024

महासमुंद. खेत से धान चोरी करने के मामले में सांकरा थाने में 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। सांकरा पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिथौरा जिला महासमुंद छग के आदेश क्रमांक/क्यू/न्याया./2024 पिथौरा दिनांक 03.05.2024 के पारित आदेश के परिपालन में उक्त कार्रवाई की है।

मामले को लेकरप्रार्थी राजेश भोई पिता विसम्बर भोई (40 साल) निवासी सल्डीह ने रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरे कृषि भूमि खसरा नम्बर 840 तुकडा रकबा 0.50 हे. में मैंने HMT व सरना धान बोया था और अपने खेत का धान कटाई कर खेत में करपा रखा था। उक्त धान को मेरे गांव के भगत पिता धुबा (65 साल), श्रीमती लेरो पति हाडू (60 साल), मनोज पिता हाडू (38 साल), श्रीमती संगीता पति मनोज (60 साल), धनु पिता गजाधर (60 साल), श्रीमती भूमि पति धनु (55 साल) सभी निवासी सल्डीह चोरी करके ले गये हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – चोरी करने आधी रात घर में घुसे एक व्यक्ति को गांव वालों ने पकड़ा

Previous

420 बोला है कहकर डायस पर चढ़ा और…यह है नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में एफआईआर

Next

USDT देने के नाम पर युवक से 12 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी