महिला से भतीजे और उसकी पत्नी ने मारपीट की

महासमुंद. ग्राम नवाडीह कसेकेरा में एक महिला के साथ भतीजे और उसकी पत्नी ने पुरानी बात को लेकर मारपीट की। कोमाखान थाने में प्रार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने बताया कि

Written by: Admin

Published on: July 11, 2024

महासमुंद. ग्राम नवाडीह कसेकेरा में एक महिला के साथ भतीजे और उसकी पत्नी ने पुरानी बात को लेकर मारपीट की। कोमाखान थाने में प्रार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम नवाडीह कसेकेरा की महिला अश्वनी बाई पटेल पति मनीराम पटेल के साथ 9 जुलाई को की शाम करीबन 05 बजे उसके घर के पास जेठ के लड़का वासुदेव पटेल और उसकी पत्नी गुंजा पटेल ने गली में लाईट लगाने की पुरानी बातों को लेकर गालियां देते हुए मारपीट की। आरोपी वासुदेव पटेल ने अपने हाथ में रखे डंडे से महिला बायें आंख के नीचे में मारा, जिससे चोटें आई। वहीं आरोपी गुंजा पटेल ने प्रार्थिया के बाल को पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट करते की। वहीं दोनों आरोपियों ने प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी दी। कोमाखान थाने में मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – 420 बोला है कहकर डायस पर चढ़ा और…यह है नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में एफआईआर

Previous

बड़ी खबर: 17 को नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, रहेगी ये पाबंदी

Next

जमीन बंटवारे को लेकर महिला और उसके बेटे-बहू के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, देवर और उसके बेटों के खिलाफ जुर्म दर्ज