जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी, 6 लोगों से एक लाख रुपए से ज्यादा जब्त

महासमुंद. जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर खल्लारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों से 1 लाख रुपए ज्यादा की रकम जब्त करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि

Written by: Admin

Published on: July 17, 2024

महासमुंद. जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर खल्लारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों से 1 लाख रुपए ज्यादा की रकम जब्त करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई को सूचना मिली कि बीकेबाहरा से चंडी मंदिर जाने वाले रास्ते के जंगल में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा, इस दौरान कुछ लोग भाग निकले।

वहीं पकड़े गए लोगों में अरूण कुमार साहू पिता बोधीराम साहू (38 वर्ष) वार्ड नं. 5 फिंगेश्वर थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद, महेंद्र कुमार पिता ईतवारी साहू (40 वर्ष) मौरीकला थाना कुरूद जिला धमतरी, जितेन्द्र कुमार पिता रमेश कुमार सिंधी ( 32 वर्ष) रायपुरा महादेव घाट इन्द्रप्रस्थ कालोनी रायपुर, बृजलाल मौर्य पिता रमापति मौर्य (28 वर्ष) वार्ड नं. 24 इंदिरा कॉलेज के पीछे वैशाली नगर थाना वैशालीनगर भिलाई, रमेश टोडर पिता टेपचंद टोडर (19 साल) तर्री थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर,. शुभम सोरी पिता बृजलाल सोरी (24 साल) शीतलापारा नयापारा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर शामिल थे।

पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से कुल 1,11,580 रुपए जब्त किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – महिला को जेठ और उसके बेटे ने जान से मारने की धमकी दी, महासमुंद सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

Previous

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024 | आज का राशिफल 18 जुलाई 2024

Next

दो मामलों मे 65 किलो गांजा जब्त, सरायपाली, कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आरोपी