सरपंच पति को पुरानी बातों को लेकर जान से मारने की धमकी

महासमुंद. ग्राम कोसरंगी के सरपंच पति ने पुरानी बातों को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Written by: Admin

Published on: August 14, 2024

महासमुंद. ग्राम कोसरंगी के सरपंच पति ने पुरानी बातों को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को कोसरंगी निवासी सुरेश कुमार साहू पिता भागवत साहू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच का पति हूं। उसने पुलिस को बताया कि गांव के युवराज निषाद पिता घनश्याम निषाद शराब सेवन कर दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसकी उसकी मां विश्वासा बाई अपने घर ले गयी। इस बात को लेकर युवराज निषाद के द्वारा प्रार्थी के साथ 12 अगस्त को रात 10.30 बजे को शराब पीकर गाली गलौज व पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देते हुए कह रहा था कि तुमने ही मेरी पत्नी को उसके मायके जाने के लिये कहा है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – बम्हनी में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर से मारपीट, वर्दी फाड़ी, ट्रक से कुचलने की धमकी

Previous

आज का राशिफल 15 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 15 August 2024

Next

बस स्टैंड में युवक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट