उधार का पैसा वापस देने घर बुलाया और कर दी पिटाई

महासमुंद. उधार का पैसा वापस देने के बहाने घर बुलाकर मारपीट किए जाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को वार्ड नं 11 बजरंग चौक नयापारा

Written by: Admin

Published on: October 6, 2024

महासमुंद. उधार का पैसा वापस देने के बहाने घर बुलाकर मारपीट किए जाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस को वार्ड नं 11 बजरंग चौक नयापारा का निवासी दुर्गेश गुप्ता पिता छेदीलाल गुप्ता ने बताया कि करीबन 3 माह पूर्व आरोपी मनीराम निर्मलकर ने मुझसे 20,000/- रुपए काम धंधा करने के नाम पर उधार लिया था। पैसा वापस मांगने पर आज कल दूंगा कहकर आनाकानी करता था

5 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे आरोपी मनीराम निर्मलकर ने प्रार्थी को उधारी का पैसा वापस करूंगा कहकर अपने दलदली रोड स्थित घर बुलाया और वहां जाकर पैसा मांगा तो आरोपी ने बार बार पैसा मांग कर परेशान करता है कहते हुए लकडी के डंडे से सिर में मारकर चोट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – स्कूल से 25 हजार के सामानों की चोरी, 12 पंखे, खेल सामान हुए पार

Previous

Rashifal 7 October 2024: आज भाग्यशाली रहेंगे ये 5 राशि, पूरी होगी मनोकामना, जानें राशिफल

Next

सब्जी व्यवसायी को चाकू मारकर बाइक सवारों ने 7 हजार लूटे