Vidhan Sabha Election: महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान

Vidhan Sabha Election:नई दिल्ली. महाराष्ट्र और झारखंड (Maharashtra & Jharkhand) में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग (EC) आज इन दोनों राज्यों के विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करने

Written by: Admin

Published on: October 15, 2024

Vidhan Sabha Election:नई दिल्ली. महाराष्ट्र और झारखंड (Maharashtra & Jharkhand) में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग (EC) आज इन दोनों राज्यों के विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है। 

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) आज दोपहर 3.30 बजे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ आयोग जानकारी देगा कि चुनाव कितने चरणों में होगा और क्या-क्या तैयारियां की जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में रोचक मुकाबला

महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस बार का विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी (Shivsena and NCP) दो धड़ों में बंटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनावों में भिड़ेंगी। उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की NCP जहां महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव में उतरेगी तो वहीं शिंदे गुट की शिवसेना (Shivsena) और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव में उतरेंगे।

बता दें कि 4 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में महाविकास अघाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 48 में से 30 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने केवल 17 सीटें जीती थीं। वैसे, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

झारखंड विधानसभा में 81 सीट

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Election 2024) की 81 सीट पर चुनाव दो या तीन चरणों में कराया जा सकता है। बता दें कि पिछली बार साल 2019 में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में हुए थे। इस बार झारखंड में चुनाव 15 नवंबर के बाद होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने जब झारखंड का दौरा किया था तो सभी राजनीतिक दलों ने ये सुझाव दिया था कि विधानसभा चुनाव छठ पूजा और बिरसा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के बाद ही कराएं जाएं। और सभी ने चुनाव को कम से कम चरणों में कराने का सुझाव भी आयोग को दिया था।

Previous

Maharashtra Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, नासिक के दमदार नेता शामिल हुए अजित पवार के गुट में

Next

ये रेशमी ज़ुल्फें, ये शरबती आंखें, इन्हें.. देखकर जी रहे हैं सभी