Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Venus Transit: शुक्र का मकर में गोचर से मिथुन, सिंह, तुला को सफलता, मेष, वृषभ, धनु सहित ये राशि रहेंगे अशांत

On: November 10, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

Venus Transit: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या नीच राशि है। 2 दिसंबर 2024 को शुक्र देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर जाएंगे।

शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को सफलता, शुभ फल की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ राशि वालों को अलर्ट रहना होगा। यहां जानिए शुक्र के गोचर से किन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

मेष राशि

इस राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। मन में निराशा, असंतुष्टि भाव हो सकते हैं। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के अवसर भी मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक मन अशांत होने के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धन लाभ में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

वाणी में मधुरता रहेगी, आत्म संयमित रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। उन्नति के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि

आत्मविश्वास कम होगा। मन परेशान रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि

मानसिक रूप से शांति व प्रसन्नता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में छात्रों को सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

आत्म संयमित रहें। करियर को लेकर धैर्य बनाए रखें। किसी मित्र से नया प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में भी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, किसी अवसर पर मन अशांत भी हो सकता है। नकारात्मकता से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपक मन भटकेगा।आत्मविश्वास में कमी होगी। संयत रहें। वाणी में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपके खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु राशि

मन में अशांति रहेगी। धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी इच्छों को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार में प्रगति करेंगे। । लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति होगी।

मकर राशि

मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन लाभ के अवसर भी आएंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी ।

कुंभ राशि

मन में तनाव रहेगा। अशांत हो सकते हैं। कार्यों में मन लगेगा। बिजनेस का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में स्टूडेंट को सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मीन राशि

मन काफी प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इनकम में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Shani Margi 2024: शनि की चाल 15 नवंबर को बदलेगी, इन राशियों पर अशुभ प्रभाव, जानें उपाय

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.