मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ank Jyotish: ये 3 मूलांक वाले मजबूत इरादों से हर मुश्किल को दूर करेंगे, इन जातकों को मिलेगी कामयाबी

On: November 15, 2024
Follow Us:
अंक ज्योतिष

Ank Jyotish: आज 16 नवंबर 2024 के अंक ज्योतिष के अनुसार इन 3 मूलांक के जातक कठिन परिस्थियों का सामना करेंगे, लेकिन मजबूत इरादों के कारण हर मुश्किल को दूर कर लेंगे। वहीं कुछ मूलांक वालों को कामयाबी हासिल होगी। आइए जानते हैं आज Ank Jyotish के आधार पर आपका दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ank Jyotish 16 November 2024, आज का अंक ज्योतिष 16 नवंबर 2024

अंक 1

किसी मित्र के साथ राजनीतिक मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान को कामयाबी मिलेगी। काफी खुश रहेंगे.

लकी नंबर 41, लकी रंग मरुन

अंक 2

आपके जीवन में कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन इसका धैर्य के साथ सामना करेंगे। जीवनसाथी का मोटिवेशन काफी मदद करेगा। अपने व्यवहार में बदलाव महसूस कर सकते हैं।

लकी नंबर 35, लकी रंग ब्लैक

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope November 2024: इन राशियों के लिए जबरदस्त रहेगा नवंबर का महीना

अंक 3

जरूरी काम से बाहर जाएंगे। आज आपके वित्तीय लाभ होने की संभावना है। शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। युवाओं को नौकरी के लिए बुलावा मिल सकता है।

लकी नंबर 23, लकी रंग ऑरेंज

अंक 4

पूर्व की मेहनत का लाभ मिलेगा। किसी असामान्य परिस्थिति से गुजर सकते हैं। धन हानि होने की संभावना है। मुश्किलों का सामना करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

लकी नंबर 18, लकी रंग क्रीम

अंक 5

अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सगे संबंधियों से भेंट हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे। सरकारी काम में विलंब हो सकता है।

लकी नंबर 28, लकी रंग स्काई ब्लू

अंक 6

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। अवसर का लाभ उठाएंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा।

लकी अंक 21, लकी रंग लाइट ग्रीन

यह भी पढ़ें: Saptahik Rashifal: 11 से 17 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा?

अंक 7

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नए स्रोत से आमदनी होगी। पारिवारिक कार्यों में बिजी रह सकते हैं। आपकी समस्याओं का हल निकलेगा। करियर के लिए मेहनत करें।

लकी अंक 26, लकी रंग लेमन येलो

अंक 8

आज कोई आपको अच्छी खबर देगा। पूजापाठ की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपकी इनकम बढ़ सकती है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक 36, शुभ रंग गुलाबी

अंक 9

आज आप अपनी काबिलियत से परेशानियों को दूर कर पाएंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। कोई बड़ी चिंता दूर होगी। नया वाहन खरीदने पर विचार करेंगे।

शुभ अंक 15, शुभ रंग लाइट नेवी ब्लू

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।