छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम विष्णुदेव साय

CM Annakosh Yojana Chhattisgarh रायपुर: छत्तीसगढ़ में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना की शुरुआत की जाएगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज इस योजना का शुभारंभ करेंगे। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम

Written by: Admin

Published on: December 9, 2024

CM Annakosh Yojana Chhattisgarh रायपुर: छत्तीसगढ़ में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना की शुरुआत की जाएगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज इस योजना का शुभारंभ करेंगे। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना (CM Annakosh Yojana Chhattisgarh) की शुरुआत करने का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

सरगुजा में होंगे 495 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu deo Sai) सरगुजा जिले में 495 करोड़ 23 लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से बने 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से बने 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में 549 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य

मुख्यमंत्री साय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 549 करोड़ 26 लाख रुपये के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय का भी लोकार्पण करेंगे। यह हॉस्पिटल 100 बेड वाला है। इस अस्पताल में 8 विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 मेडिकल अफसर और काफी संख्या में पैरा मेडिकल टीम पदस्थ किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय, सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना

Previous

रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे हाथियों की जान AI कैमरे ने बचाई

Next

छत्तीसगढ़ में 7 आवासीय परियोजनाओं का मुख्यमंत्री साय ने शुभारंभ किया, इन जगहों पर बनेंगे 1650 मकान